अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन | नटवर गोयल ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

नटवर गोयल ने महिलाओं को किया सम्मानित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को पहचानने और लैंगिक समानता की दिशा में किए गए प्रयासों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में क्लारा जेटकिन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं—विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और कला में उनकी उपलब्धियाँ सराहनीय हैं। फिर भी, उन्हें लैंगिक भेदभाव, वेतन असमानता, हिंसा और शिक्षा की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज पूरे विश्व सहित भारत में भी महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने अपने लखनऊ स्तिथ कार्यालय पर महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके तहत उन्होने कार्यालय पर महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया ! इस विषय पर बोलते हुए उन्होने सभी प्रदेश वासियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होने कहा की महिलाएं देवी स्वरुप होती है हमे सदैव उनका सम्मान करना चाहिए सूबे की योगी सरकार लगातार महिला हित में कार्य कर रही है चाहे कानून व्यवस्था हो या महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है ! जिनके माध्यम से महिलाओं को समृद्ध बनाया जा रहा है ! आज किसी भी क्षेत्र की बात करें महिलाएं कहीं भी पुरुषों से पीछे नहीं है ! हमे हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ! जब देश की महिला शक्ति आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में निरंतर प्रयास का प्रतीक है। जब समाज में हर महिला को समान अवसर और सम्मान मिलेगा, तब ही सही मायनों में यह महिला दिवस सार्थक होगा। कार्यक्रम में श्री सत्यप्रकाश गुलहरे (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा , श्री राम मोहन अग्रवाल , श्रीमती रखी सिंह (रखी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष) , श्रीमती रेखा जैसवाल ,श्रीमती रमा जैसवाल , श्रीमती स्वर्ण कांति साहू , जगदीश अग्रहरि , अभिषेक जैसवाल आदि मौजूद रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *